सहकारी समिति कर्मचारी 22 अक्टूबर से लखनऊ में धरना देंगे:वेतन समस्याओं और लंबित भुगतान को लेकर प्रदर्शन करेंगे

Oct 16, 2026 - 15:07
0
सहकारी समिति कर्मचारी 22 अक्टूबर से लखनऊ में धरना देंगे:वेतन समस्याओं और लंबित भुगतान को लेकर प्रदर्शन करेंगे
बांदा में ग्राम स्तरीय सहकारी ऋण समितियों के कर्मचारियों ने वेतन समस्याओं और लंबित वेतन भुगतान की मांग की है। साधन समिति सचिव परिषद ने शुक्रवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, बांदा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने पर 22 अक्टूबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होगा। कर्मचारियों ने लखनऊ में भी ज्ञापन सौंपा था परिषद के जिलाध्यक्ष और महामंत्री ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने 7 सितंबर को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को मांगपत्र भेजा था। 21 सितंबर और 5 अक्टूबर की बैठकों में समाधान का भरोसा दिया गया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके खिलाफ 7 अक्टूबर को कर्मचारियों ने लखनऊ में भी ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में कैडर सचिवों, प्रभारी व नॉन कैडर सचिवों, आंकिकों, लिपिकों, विक्रेताओं, सहयोगियों और चौकीदारों की वेतन समस्याओं के समाधान और लंबित वेतन भुगतान की मांग है। प्रदेश नेतृत्व के बुलावे पर बांदा के कर्मचारी भी 22 अक्टूबर से लखनऊ के धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User