फतेहाबाद में माथुर वैश्य महिला मंडल कार्यक्रम:संध्या दोनेरिया के नेतृत्व में हुआ भजन-कीर्तन, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद
आगरा में फतेहाबाद के राजपूत मोहल्ला स्थित नवदुर्गा पंडाल में नवरात्रि के अवसर पर माथुर वैश्य महिला मंडल उत्तर क्षेत्र की ओर से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने माता रानी की भेंटें प्रस्तुत कीं और भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ढोलक-मंजीरे की थाप और माता के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम का आयोजन महिला मंडल की अध्यक्ष संध्या दोनेरिया के नेतृत्व में हुआ। समापन पर संध्या दोनेरिया ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर रेखा, राधा, ज्योति, लक्ष्मी, किरण, संध्या, गुंजन, संगीता और सरिता सहित महिला मंडल की कई सदस्य मौजूद रहीं। महिलाओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)