पिपरायां में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित:नवमी पर मां सिद्धिदात्री के दर्शन को उमड़े 800 श्रद्धालु
जालौन के शारदीय नवरात्रि की नवमी पर ग्राम पिपरायां में जय मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर आयोजित आरती में करीब 700 से 800 श्रद्धालु शामिल हुए। पंडित अनिरुद्ध नगायच ने विधि-विधान से पूजा कराई। सुनील चंसौलिया ने जयकारे लगाए तो श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। भक्तों ने मां सिद्धिदात्री के भव्य स्वरूप के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गांव की महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। लक्ष्मी चंसौलिया के भजनों की भी चर्चा रही। आयोजन में जय मां दुर्गा सेवा समिति के मंगलम द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, वीरू तोमर, प्रशांत चंसौलिया, सुमित द्विवेदी, सूर्यांश राजावत, निशांत चंसौलिया, विशाल सिंह, रामू गुप्ता, सुमित तोमर और आलोक तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)