फतेहपुर के युवक की सूरत में संदिग्ध मौत:काम खत्म कर सोया था, सुबह सीढ़ी से लटका मिला शव

Oct 11, 2026 - 13:33
0
फतेहपुर के युवक की सूरत में संदिग्ध मौत:काम खत्म कर सोया था, सुबह सीढ़ी से लटका मिला शव
फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के मैकुवापुर गांव के रमेश निषाद के 22 साल के बेटे लवलेश की सूरत के नवसारी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लवलेश वहां ठीका भजिया नाम की मिठाई और फरसाण की दुकान पर काम करता था। परिजनों के मुताबिक, लवलेश शनिवार शाम काम खत्म करके खाना खाकर सो गया था। रविवार सुबह उसी दुकान पर काम करने वाले उसके बुआ के दामाद संतोष ने उसे लोहे की सीढ़ी से रस्सी के सहारे लटका हुआ देखा। संतोष ने तुरंत लवलेश के पिता को फोन पर जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। नवसारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User