एटा के मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन उमड़े भक्त:माता शैलपुत्री और 250 साल पुराने पथवारी मंदिर में की विशेष पूजा
नवरात्र के पहले दिन एटा के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। मंदिरों में हवन-पूजन और विधि-विधान से पूजा की जा रही है। इस दौरान मंदिरों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मंदिर घंटों की गूंज से गूंज उठे। एटा का 250 साल पुराना पथवारी माता मंदिर भी भक्तों से भरा रहा। इन्हें नगर की देवी माना जाता है। लोग कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले माता का आशीर्वाद लेने आते हैं। मंदिर के पुजारी शेखर ने बताया कि नवरात्र को देखते हुए तैयारियां पूरी हैं। शाम तक 7 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। माता पीपल के पेड़ से पिंडी के रूप में प्रकट हुई थीं। बागवाला से आईं छायारानी ने बताया कि यहां सभी देवी-देवता विराजमान हैं और बहुत शांति मिलती है। अरविंद चौहान ने कहा कि अश्विनी नवरात्र साल में दो बार आते हैं और बहुत पवित्र माने जाते हैं। देखें मंदिर की तस्वीरें-
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)