फतेहपुर में ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के चालान कटे:यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, कई वाहनों से फिल्म हटवाई

Oct 10, 2026 - 10:44
0
फतेहपुर में ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के चालान कटे:यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, कई वाहनों से फिल्म हटवाई
फतेहपुर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जिले भर में चार पहिया वाहनों के शीशों पर ब्लैक (काली) फिल्म लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक विशेष सघन चेकिंग अभियान शनिवार के दिन सुबह 9 बजे से चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करवाना और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान यातायात पुलिस और स्थानीय थानों की टीमों ने शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों और व्यस्त मार्गों पर बैरिकेडिंग कर चार पहिया वाहनों की बारीकी से जांच की। चेकिंग के दौरान जिन वाहनों की खिड़कियों और विंडशील्ड पर अवैध रूप से काली फिल्म पाई गई, उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। पुलिस ने मौके पर ही कई वाहनों से ब्लैक फिल्म को उतरवाया भी। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन स्वामियों को सख्त चेतावनी दी कि वे भविष्य में अपनी गाड़ियों के शीशों पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि कोई वाहन चालक दोबारा इस नियम का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाता है, तो उस स्थिति में केवल चालान तक सीमित न रहकर वाहन को सीधे सीज करने की कठोर कार्रवाई की जाएगी। ​यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान का एक महत्वपूर्ण पहलू आम जनता को जागरूक करना भी रहा। पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों और राहगीरों को समझाया कि काली फिल्म के प्रयोग से विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे रात के समय या खराब मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका काफी बढ़ जाती है। साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह गैर-कानूनी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User