CJP के प्रदर्शन के चलते दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द:बरेली जंक्शन पर भारी पुलिस बल तैनात, वैष्णो देवी जा रहे यात्री फंसे

Oct 10, 2026 - 10:44
0
CJP के प्रदर्शन के चलते दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द:बरेली जंक्शन पर भारी पुलिस बल तैनात, वैष्णो देवी जा रहे यात्री फंसे
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा एसआईआर (SIR) को लेकर किए गए धरने-प्रदर्शन के ऐलान के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली के साथ-साथ देशभर के प्रमुख स्टेशनों पर कड़ा पहरा है। एहतियात के तौर पर बरेली से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, जिससे शनिवार को यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जंक्शन से बस स्टैंड तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स सुरक्षा के मद्देनजर बरेली जंक्शन और रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जंक्शन पर कोतवाली पुलिस, जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) के जवान शुक्रवार से ही गश्त कर रहे हैं। दिल्ली की तरफ प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है और उनकी जांच की जा रही है। हालांकि, बरेली में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी हुई है। विपक्ष के कुछ नेताओं के आवास पर शुक्रवार को पुलिस बल पहुंचा था और उन्हें कुछ घंटों के लिए हाउस अरेस्ट में रखने के बाद छोड़ दिया गया। यात्री बोले- ट्रेन रद्द होने से बजट और समय बिगड़ा ट्रेनें अचानक कैंसिल होने से यात्रियों की योजना पूरी तरह प्रभावित हुई। बरेली जंक्शन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री ललित वर्मा ने बताया कि वह सपरिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले थे। उन्हें बरेली से दिल्ली जाकर श्री शक्ति एक्सप्रेस पकड़नी थी, लेकिन ट्रेन निरस्त हो गई। ललित वर्मा ने बताया, "कल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं और हम पहले ही दिन दर्शन करना चाहते थे। ट्रेन रद्द होने के बाद अब हमें बरेली से लखनऊ जाना पड़ रहा है और वहां से फ्लाइट लेकर जम्मू जाएंगे। इस अचानक बदलाव से काफी परेशानी हुई है। वहीं उनकी बेटी अनायशा वर्मा ने बताया कि ट्रिप लगभग कैंसिल होने वाला था, लेकिन किसी तरह फ्लाइट का विकल्प तलाशा गया।'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User