फतेहपुर में दुर्गा जागरण:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, 'जय माता दी' के जयकारे लगे
फतेहपुर के बिंदकी में स्थित तारापुर गांव में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर एक भव्य दुर्गा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक उत्सव में जनहित संकल्प पार्टी (JSP) के बिंदकी प्रभारी भामाशाह डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल एडवोकेट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनका ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। जागरण कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व गांव में महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे आयोजन की शोभा बढ़ा दी। नवरात्र के पहले दिन गांव के विभिन्न दुर्गा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पंडालों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए 'जय माता दी' के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। डॉ. वीरेंद्र कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल ने मां भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपनों के बीच पहुंचना और आमजन से सीधे जुड़ना उनका प्रथम दायित्व है। उन्होंने नवरात्र के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था के महत्व पर बल दिया। इस धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में जनहित संकल्प पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र मौर्य, चंद्रभान, नीलू सहित गांव के तमाम प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)