फतेहपुर में घर के पास दिखा 10 फीट लंबा अजगर:वन विभाग ने किया रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Oct 15, 2026 - 09:17
0
फतेहपुर में घर के पास दिखा 10 फीट लंबा अजगर:वन विभाग ने किया रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
फतेहपुर में हथगाम थाना क्षेत्र की छिवलहा पुलिस चौकी के अंतर्गत अलौदीपुर गांव में एक ग्रामीण के घर के पास करीब 10 फीट लंबा अजगर निकल आया। उसे देखकर परिजन और आसपास के ग्रामीण घबरा गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने अजगर के रेस्क्यू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, अलौदीपुर निवासी लल्ला खरादी के घर के पास बीती रात अजगर दिखाई दिया। घर के नजदीक विशालकाय अजगर देखकर परिजन और आसपास के लोग सहम गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने सावधानी के साथ अजगर को पकड़ने का अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ​

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User