पशु आहार के बीच छुपा रखा था गांजा, एक गिरफ्तार:वाराणसी में त्योहार में खपाने की थी तैयारी, 15 लाख का 31 किलो गांजा बरामद

Oct 15, 2026 - 09:17
0
पशु आहार के बीच छुपा रखा था गांजा, एक गिरफ्तार:वाराणसी में त्योहार में खपाने की थी तैयारी, 15 लाख का 31 किलो गांजा बरामद
वाराणसी में त्योहार के पहले नशे पर नकेल कसने के लिए वाराणसी पुलिस को पुलिस कमिश्नर ने निर्देशित किया है। इसी क्रम में वाराणसी की सिगरा पुलिस ने बुधवार को पचपेड़वा स्थित लोहे की पुरानी टंकी के पास घेराबंदी कर एक शातिर अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर पशु आहार की गाड़ी में छुपाकर गांजे की खेप वाराणसी लेकर पहुंचा था। जिसे त्योहारों में खपाने की तैयारी थी। पकडे गए 31 किलोग्राम गांजे की कुल कीमत 15 लाख रुपए आंकी गई है। पकड़ा गया शातिर तस्कर राजकिशोर गौड़, बक्सर, बिहार का रहने वाला है। और पशु आहार की आड़ में गांजा सप्लाई भी करता है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। सिगरा पुलिस ने पचपेड़वा के पास बिछाया जाल सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ की बड़ी खेप शहर में खपाने के इरादे से लाई जा रही है। सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस की टीम अलर्ट हो गई और पचपेड़वा के पास लोहे की पुरानी टंकी के नजदीक चेकिंग अभियान तेज कर दिया। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आ रहे एक मालवाहक पिकअप वाहन को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। बिहार का निकला तस्कर, 30 पैकेटों में बंद था गांजा पुलिस की पूछताछ और जांच में गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकिशोर गोड़ के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के मुताबिक, आरोपी राजकिशोर गोड़ बिहार राज्य के बक्सर जिले के नवाडेरा का रहने वाला है। वह काफी समय से इस अवैध धंधे में लिप्त था और सीमा पार से नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। जब पुलिस ने पकड़े गए पिकअप वाहन की सघन तलाशी ली, तो वाहन के भीतर 10 बोरी पशु आहार (कैटल फीड) लदा हुआ पाया गया। प्रथम दृष्टया यह सामान्य मालवाहक लग रहा था। लेकिन जब पुलिस ने पशु आहार की बोरियों को हटाकर नीचे चेक किया, तो वहां छिपाकर रखे गए कुल 30 पैकेट गांजा बरामद हुआ। तौल कराने पर बरामद गांजे का कुल वजन 31.275 किलोग्राम निकला। तस्करी का नया तरीका इंस्पेक्टर ने बताया - पूछताछ में शातिर अपराधी ने बताया - पुलिस की नजरों से बचने के लिए लगातार नए-नए पैंतरे अपनाता था। इस बार उसने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए पशु आहार की आड़ ली। पशु आहार की अपनी एक तेज महक होती है, जिसके कारण गांजे की गंध आसानी से छिप जाती है। आरोपी को उम्मीद थी कि पुलिस चोकर की बोरियों को देखकर वाहन को बिना जांचे छोड़ देगी, लेकिन सिगरा पुलिस की सतर्कता के कारण उसका यह मंसूबा नाकाम हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User