फतेहपुर में जमीन विवाद पर चाचा-भतीजे में मारपीट:जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर चाचा और भतीजे के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलते साफ देखे जा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाला उर्फ चिरौंजी लाल पटेल का लगभग बीस साल पुराना आवासीय मकान आबादी की जमीन पर बना हुआ है। वीडियो सोमवार की सुबह करीब 10 बजे का बताया जा रहा, जब चिरौंजी लाल अपने घर पर थे, तभी उनके चाचा रामऔतार ने अपने पुत्र और बहुओं के साथ मिलकर उस जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी। जब चिरौंजी लाल पटे ल और उनके परिवार ने इस अवैध कब्जे का विरोध किया, तो मामला गर्मा गया।आरोप है कि रामऔतार ने अपने बेटे प्रदीप कुमार के साथ मिलकर चिरौंजी लाल और उनके परिवार पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।इस हिंसक झड़प में बीच-बचाहव करने आए अन्य लोग भी बाल-बाल बचे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल दिन दहाड़े हुए इस खूनी संघर्ष का किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया,हालांकि दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे परिवार के सदस्य आपस में भिड़े हुए हैं और एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)