जानकीपुरम में सम्मान समारोह:कमला रेजीडेंस के नागरिकों ने अधिशासी अभियंता को किया सम्मानित

Oct 12, 2026 - 13:07
0
जानकीपुरम में सम्मान समारोह:कमला रेजीडेंस के नागरिकों ने अधिशासी अभियंता को किया सम्मानित
लखनऊ में जानकीपुरम के न्यू कैंपस उपेंद्र स्थित कमला रेजीडेंस के नागरिकों ने बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए अधिशासी अभियंता अरुण कुमार को फूल देकर सम्मानित किया। स्थानीय नागरिकों की ओर से आयोजित समारोह में विद्युत विभाग के कार्यों और अरुण कुमार की सेवाओं की सराहना की गई। इस दौरान नागरिकों ने बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए उनके प्रयासों, मेहनत और समर्पण के प्रति आभार जताया। समारोह में क्षेत्र के कई लोग शामिल हुए। नागरिकों ने उम्मीद जताई कि आगे भी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बेहतर बनाए रखने के लिए इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User