फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी अलर्ट:भिटौरा घाट का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी
फतेहपुर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मूर्तियों के सकुशल एवं शांतिपूर्ण विसर्जन को संपन्न कराने के लिए फतेहपुर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। शनिवार को एक बजे जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स तथा पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से थाना हुसैनगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध भिटौरा घाट मूर्ति विसर्जन स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों उच्च अधिकारियों ने मौके पर की गई तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों की बारीक समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल पर प्रकाश, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, पेयजल और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए थाना प्रभारी और पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन मार्ग और घाट परिसर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे तथा भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। किसी भी तरह की अराजकता या शांति भंग करने के प्रयास पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक कर्मियों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने तथा पूरे कार्यक्रम को सकुशल व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा , सहायक विकास अधिकारी (ADO), थाना प्रभारी हुसैनगंज आलोक कुमार पांडेय सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)