फतेहपुर में पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव:बिंदकी थाना क्षेत्र के बगीचे में रस्सी से लटका था, पुलिस कर रही मामले की जांच
फतेहपुर में बिंदकी थाना क्षेत्र के सदान बदान का पुरवा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब सुबह ग्रामीणों ने एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव गांव के बाहर बगीचे में आम के पेड़ से लटकता हुआ देखा। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी शिव बरन यादव के रूप में हुई है। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और खजुहा पुलिस चौकी का बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पारिवारिक पृष्ठभूमि और ग्रामीणों का कहना मृतक शिव बरन यादव के परिवार में उनके तीन बेटे—रुस्तम, छोटू और शिवम हैं। ग्रामीणों के अनुसार, शिव बरन की पत्नी की लगभग पांच साल पहले गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पत्नी के निधन के बाद से वे काफी तनाव में रहते थे और उन्हें अत्यधिक शराब पीने की आदत लग गई थी। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)