विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की सीख:मिशन शक्ति 6.0 में छात्राओं को महिला सुरक्षा के नियम भी बताए
बरेली में भोजीपुरा के धौना स्थित बिशप कॉनराड एससी स्कूल में मिशन शक्ति 6.0 के तहत साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में डॉ. रक्षित टंडन ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्व और सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने और डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के बारे में बताया। साथ ही छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े नियमों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ भाग लिया। पुलिस टीम से एसआई रंजीत सिंह, महिला कांस्टेबल रुक्मणि सोम, शीतल, संजना मलिक और आरती मौजूद रहीं। स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक स्टाफ ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और महिला सुरक्षा के प्रति सजग बनाना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)