फतेहपुर में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव:घटना के समय सास-ननद घर पर थीं, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

Oct 08, 2026 - 17:58
0
फतेहपुर में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव:घटना के समय सास-ननद घर पर थीं, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
फतेहपुर के रमदिनवापुर गांव में गुरुवार सुबह करीब एक साल पहले शादी हुई नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर घरेलू विवाद और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बताया गया कि प्रियंका देवी के पति विश्वम्भर दो दिन पहले काम के सिलसिले में मुंबई गए थे। गुरुवार सुबह ससुर राम विशाल खेत से घर लौटे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद छत से आंगन में लगे जाल को काटकर अंदर प्रवेश किया गया। कमरे में प्रियंका का शव फंदे से लटका मिला। घटना के समय प्रियंका की सास और ननद के घर पर होने की जानकारी सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मायके पक्ष के लोगों ने प्रियंका की मौत के पीछे घरेलू विवाद और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हंगामे के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। प्रियंका के भाई गोवा में रहते हैं और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाइयों के आने का इंतजार किया जा रहा है। मायके पक्ष के लोगों से पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने को लेकर बातचीत चल रही है। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User