मायके से 2 दिन पहले लौटी पत्नी की हत्या:बरेली में पति ने चाकू-सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार किए, बेटी को घर पर छोड़ा, 2 बेटों के साथ फरार

Oct 08, 2026 - 17:58
0
मायके से 2 दिन पहले लौटी पत्नी की हत्या:बरेली में पति ने चाकू-सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार किए, बेटी को घर पर छोड़ा, 2 बेटों के साथ फरार
बरेली के बारादरी इलाके में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद के बाद पति ने 35 वर्षीय पत्नी सरोज की हत्या कर दी। आरोप है कि सतीश ने चाकू और सिलबट्टे से सरोज पर हमला किया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सतीश अपने दो बेटों को लेकर फरार हो गया, जबकि बेटी को घर पर ही छोड़ गया। सरोज बदायूं के गुलड़िया की रहने वाली थी। उसकी शादी जोगी नवादा निवासी सतीश से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, घरेलू विवाद के चलते सरोज कुछ समय पहले मायके चली गई थी। सतीश उसे दो दिन पहले ही मायके से वापस लेकर आया था। गुरुवार सुबह दोनों के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान सतीश ने चाकू और सिलबट्टे से सरोज पर हमला कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप सरोज के भाई महेश ने सतीश पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, सतीश शराब पीने का आदी था और हलवाई का काम करता था। हत्या के बाद बच्चों को लेकर भागा वारदात के बाद सतीश अपने दो बेटों को लेकर फरार हो गया, जबकि बेटी को घर पर छोड़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। मामले में परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User