फतेहपुर में राज्य अधिवेशन आयोजित:ओबीसी जनगणना पर वैचारिक मंथन, सामाजिक न्याय मुद्दों पर हुई चर्चा
फतेहपुर के बामसेफ उत्तर प्रदेश दक्षिण ने रविवार को त्रिलोकीपुर स्थित दीप गार्डन में एक दिवसीय राज्य अधिवेशन आयोजित किया। अधिवेशन में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर वैचारिक चर्चा की गई। राष्ट्रीयकरण, निजीकरण और ओबीसी जनगणना के मुद्दों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। पहले सत्र में सार्वजनिक क्षेत्र, राष्ट्रीयकरण और निजीकरण के सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर चर्चा हुई। प्रदेश संगठन सचिव शत्रुघन लाल ने प्रस्तावना रखी। मुख्य अतिथि चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. आनंद कुमार रहे। अध्यक्षता बामसेफ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मुनेश कुमार ने की। दूसरे सत्र में ओबीसी जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने समान प्रतिनिधित्व और सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आंकड़ों के महत्व पर जोर दिया। सत्र की प्रस्तावना मूलनिवासी सभ्यता संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजकिशोर ने रखी। मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य लाल देवेंद्र प्रताप सिंह रहे। अधिवेशन में बामसेफ जिलाध्यक्ष राकेश गौतम, जिला महासचिव बिजेंद्र गौतम, चंद्रभान यादव, रजनीश उत्तम, डॉ. अमित पाल, राहुल आंधी सहित पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)