फतेहपुर में स्कूल बस ने बच्ची को रौंदा, मौत:सड़क किनारे खड़ी थी बच्ची , हादसे के बाद चालक फरार

Oct 16, 2026 - 10:58
0
फतेहपुर में स्कूल बस ने बच्ची को रौंदा, मौत:सड़क किनारे खड़ी थी बच्ची , हादसे के बाद चालक फरार
फतेहपुर के हसवा-अब्दुल्लापुर मार्ग पर शुक्रवार को एक हादसा हो गया। घूरी मोड़ के पास स्कूल बस की टक्कर से पांच साल की बच्ची काजल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। शाफिरपुर निवासी राजकरण अपनी भाभी सुनीता और भतीजी काजल के साथ घूरी स्थित मौसी के घर जा रहे थे। घूरी मोड़ पर राजकरण ने सुनीता और काजल को उतारकर पेट्रोल भरवाने चला गया। इसी दौरान फतेहपुर से बच्चों को लेकर आ रही एक स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़ी काजल को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। हसवा चौकी प्रभारी अमरीश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User