पेशेवर शिकायतकर्ता है खरिहानी का शिवकुमार मौर्या:गुरुवार को एक दिन की डीएम बनी खुशी सिंह से की थी शिकायत, CMO ने की पुष्टि
आजमगढ़ में गुरुवार को एक दिन की डीएम बनी कक्षा 11 की छात्रा खुशी सिंह से तरवां थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवकुमार मौर्य ने खरिहानी में चलने वाली क्लीनिक की शिकायत करते हुए उसे फर्जी बताया था। 1 दिन की डीएम खुशी सिंह और आजमगढ़ के मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा ने जिले के सीएमओ को इस पूरे मामले से अवगत कराया। ऐसे में दैनिक भास्कर ने जब इस पूरे मामले की पड़ताल की तो यह बात निकल कर सामने आई की तरवां थाना क्षेत्र का रहने वाला शिवकुमार मौर्य पेशेवर शिकायतकर्ता है। जिस मामले की वह शिकायत कर रहा है। उसकी जांच नोडल अधिकारी से करा ली गई है। और यह व्यक्ति सीएमओ ऑफिस में 20 से अधिक बार आकर शिकायत कर चुका है। और 100 से अधिक बार फोन कर चुका है। आरोपी द्वारा जो शिकायत डॉक्टर के विरुद्ध की गई है। वह पूरी तरह से असत्य और निराधार पाई गई है। सीएमओ बोले पेशेवर शिकायतकर्ता
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए आजमगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एनआर वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता शिवकुमार मौर्य ने अपनी पुत्रवधू पूजा मौर्य का 5 अक्टूबर 2025 में सर्पदंश के लिए उक्त डॉक्टर से उपचार कराया था। जिसकी डॉक्टर द्वारा फीस ली गई थी। जिसमें शिवकुमार मौर्य ने डॉक्टर आर एस प्रसाद यादव के ऊपर बिना डिग्री और सर्टिफिकेट के इलाज करने का आरोप लगाया था। हालांकि जब इस मामले की जांच कराई गई तो आरोपी द्वारा लगाई गई बातें असत्य पाई गई। इस मामले में कई बार शिवकुमार मौर्य को समझाया भी जा चुका है। पर वह लगातार शिकायतें करता रहता है। एक दिन की डीएम से हुई थी मामले की शिकायत
मिशन शक्ति अभियान के तहत आजमगढ़ जिले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा खुशी सिंह को गुरुवार को एक दिन का डीएम बनाया गया था। ऐसे में इस जनसुनवाई में पहली शिकायत शिवकुमार मौर्य की ही सामने आई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया और मामले की छानबीन की तब इस बात की जानकारी हुई कि आरोपी पेशेवर शिकायत कर्ता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)