फतेहपुर में स्वाइन फ्लू का सातवां मरीज मिला:युवक को तेज बुखार के बाद भर्ती किया, विभाग अलर्ट

Oct 02, 2026 - 09:52
0
फतेहपुर में स्वाइन फ्लू का सातवां मरीज मिला:युवक को तेज बुखार के बाद भर्ती किया, विभाग अलर्ट
फतेहपुर जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में स्वाइन फ्लू का एक और नया मामला सामने आया है, जिसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो चुकी है। ​मिली जानकारी के अनुसार, भिटौरा विकासखंड के एक गांव का निवासी युवक पिछले कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था। प्राथमिक उपचार के बावजूद जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ,तो डॉक्टरों की सलाह पर उसकी स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। ​फिलहाल, पीड़ित युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। लोगों की जानकारी जुटाने में लगी स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम युवक के संपर्क में आए परिवारजनों और अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है ताकि उनकी भी कड़ी निगरानी की जा सके। स्वाइन फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए विभाग द्वारा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में भारी लापरवाही देखने को मिल रही है। अस्पताल में भर्ती नया मरीज मिलने के बावजूद,ओपीडी (OPD) में आने वाले मरीज,तीमारदार और यहां तक कि स्वास्थ्य कर्मी भी बिना मास्क लगाए घूमते नजर आ रहे हैं। जनता को सतर्क रहने की अपील सीएमएस डॉ.राजेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार के सुबह बताया कि जनता को सतर्क रहने की अपील किया,उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को बुखार,खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण महसूस हों,तो वे इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले स्वाइन फ्लू के छह पॉजिटिव मामले सामने आ चुके थे और यह नया मामला सातवां है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User