फतेहपुर में तेज रफ्तार चालकों पर पुलिस का एक्शन:12 वाहनों का चालान, 1.20 लाख जुर्माना; बसों की भी जांच हुई

Oct 19, 2026 - 22:24
0
फतेहपुर में तेज रफ्तार चालकों पर पुलिस का एक्शन:12 वाहनों का चालान, 1.20 लाख जुर्माना; बसों की भी जांच हुई
फतेहपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सोमवार रात 8 बजे विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर नवरात्र पर्व और महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाए गए अभियान में ‘मीट एंड ग्रीट’ कॉन्सेप्ट का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने यात्री बसों की सुरक्षा जांच के साथ तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। नियमों की अनदेखी करने वाले 12 वाहनों का चालान कर कुल 1.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। ज्वालागंज से शांतिनगर तक वाहनों की जांच अभियान के दौरान ज्वालागंज, बाकरगंज, लोधीगंज और शांतिनगर समेत प्रमुख व्यस्त स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीम ने स्लीपर और सामान्य यात्री बसों को रोककर उनके सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान इमरजेंसी गेट, अग्निशमन यंत्र, वाहन की फिटनेस और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया गया। जांच में सभी बसें सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाई गईं। ‘मीट एंड ग्रीट’ के तहत यात्रियों से संवाद एसएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि ‘मीट एंड ग्रीट’ कॉन्सेप्ट के तहत पुलिसकर्मियों ने बसों में सफर कर रहे यात्रियों से उनका कुशलक्षेम जाना। यात्रियों को इमरजेंसी गेट की स्थिति और उसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई, ताकि दुर्घटना या किसी अप्रिय स्थिति में वे सुरक्षित तरीके से बाहर निकल सकें। इसके साथ ही सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग पर कार्रवाई अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई करना भी था। पुलिस ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों और नशे की हालत में ड्राइविंग करने वालों की जांच की। नियमों की अनदेखी और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के मामलों में कुल 12 वाहनों का चालान किया गया। इन पर 1,20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के जरिए पुलिस ने यातायात नियमों का पालन कराने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User