फूफा के घर आए मजदूर की छत से गिरकर मौत:हरियाणा में मजदूरी करता था युवक, रात में लघुशंका के लिए उठा था
हरदोई में मंगलवार देर रात छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। वह अपने फूफा के घर मेहमान बनकर आया था। रात करीब 1:40 बजे मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामला टड़ियावां थाना क्षेत्र के अहिरोरी गांव का है। हरियाणा में मजदूरी करता था युवक मझिला थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी 30 वर्षीय विजय प्रताप हरियाणा में मजदूरी करते थे। 5 अक्टूबर को वह घर लौटे थे। मंगलवार को वह अपने फूफा अखिलेश कुमार के घर अहिरोरी गांव गए थे। लघुशंका के लिए उठे, छत से नीचे गिरे फूफा अखिलेश कुमार के मुताबिक, मंगलवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग छत पर सोने चले गए थे। देर रात विजय लघुशंका के लिए उठे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया या संतुलन बिगड़ गया। वह छत से नीचे पक्की आरसीसी सड़क पर जा गिरे। गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। विजय को गंभीर हालत में अहिरोरी सीएचसी ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत सीएचसी से हालत गंभीर होने पर विजय को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान रात करीब 1:40 बजे उनकी मौत हो गई। आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे विजय विजय आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे। वह अविवाहित थे। कमाने वाले बेटे की अचानक मौत से पिता कौशल किशोर समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भराया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला दूसरे थाना क्षेत्र का है। शव का पंचनामा भर दिया गया है। बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)