सीतापुर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:बहराइच में खाद की दुकान चलाता था, फॉरेंसिक टीम ने जांच की

Oct 07, 2026 - 18:05
0
सीतापुर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:बहराइच में खाद की दुकान चलाता था, फॉरेंसिक टीम ने जांच की
सीतापुर के सकरन इलाके में एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लाखुवाबेंहड गांव के 22 साल के पंकज कुमार यादव के रूप में हुई है। पंकज बहराइच में खाद की दुकान चलाता था और वहीं रहता था। वह शनिवार को घर आया था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पूरब में स्थित आम के बाग में उसका शव पेड़ से लटका देखा। परिजनों को जानकारी मिलने पर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सकरन पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User