पिछड़ा दलित समाज सेना का विस्तार:पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश कुमार हुए संगठन में शामिल
कानपुर के शिवराजपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश कुमार ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पिछड़ा दलित समाज सेना की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के संयोजक अंकित श्रीवास्तव ने कमलेश कुमार और उनके साथ आए कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कमलेश कुमार ने सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संगठन के साथ मिलकर काम करेंगे। संयोजक अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि जरूरतमंदों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना जरूरी है। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के संगठन से जुड़ने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)