किशोर का अपहरण करने वाले बदमाशों से मुठभेड़:2 बदमाश मथुरा पुलिस की गोली लगने से हुए घायल, ग़े एप के जरिए फंसाया था कारोबारी का बेटा

Oct 15, 2026 - 09:49
0
किशोर का अपहरण करने वाले बदमाशों से मुठभेड़:2 बदमाश मथुरा पुलिस की गोली लगने से हुए घायल, ग़े एप के जरिए फंसाया था कारोबारी का बेटा
मथुरा के थाना राया कस्बे के एक कारोबारी के बेटे को गे एप के जरिए फंसाकर अपहरण करने और 50 हजार की फिरौती मांगने के आरोपी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। 3 थानों की पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछे लगी थी। थाना मगोर्रा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। राया कस्बे से किया था कारोबारी के बेटे का अपहरण राया में हार्डवेयर कारोबारी के बेटे को गे एप के जरिए बातचीत के बहाने जाल में फंसाया गया। मंगलवार को जब नाबालिग 16 वर्षीय किशोर स्कूल जा रहा था उसी समय थार गाड़ी सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने फोन कर 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी। जिसके बाद घबराए पिता ने एक मित्र के जरिए बदमाशों को 47 हजार रुपए दिए। इसी बीच मित्र ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए बदमाश अपहृत किए गए किशोर को बलदेव रोड पर गांव कारव के समीप छोड़कर भाग गए। SSP ने गठित की टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP श्लोक कुमार ने बदमाशों की पकड़ के लिए 4 टीम गठित की। थाना राया, जैंत,मगोर्रा और सर्विलांस टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई। बदमाश 36 घंटे तक पुलिस आंख मिचौनी करते रहे। गुरुवार सुबह पुलिस को बदमाशों की लोकेशन थाना मगोर्रा क्षेत्र में मिली। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी के लिए बेरिकेड्स लगा दिए। बेरिकेड्स तोड़कर भागे बदमाश थार गाड़ी की तलाश के लिए पुलिस ने थाना मगोर्रा क्षेत्र के लालपुर नहर पुलिया के पास चैकिंग शुरू की। पुलिस को देख बदमाशों ने गाड़ी तेजी से मोड़ दी और कच्ची सड़क पर भागने लगे। इससे पहले बदमाशों ने सौंख कस्बे में लगी बेरिकेड्स को गाड़ी से टक्कर मारकर तोड़ दिया। कच्ची सड़क पर भागने के कारण गाड़ी डिसबैलेंस हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पैर में लगी गोली मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र निवासी रजत और मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र निवासी मनीष बताए। पुलिस ने बदमाशों के पास से वारदात में प्रयोग की गई थार गाड़ी,2 तमंचा,कारतूस बरामद किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User