पीएम मोदी 15 अक्तूबर को रोहित यादव को करेंगे सम्मानित:एशियाई खेलों में भाला फेंक में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी से करेंगे संवाद

Oct 13, 2026 - 08:20
0
पीएम मोदी 15 अक्तूबर को रोहित यादव को करेंगे सम्मानित:एशियाई खेलों में भाला फेंक में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी से करेंगे संवाद
जौनपुर के रोहित यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्तूबर को सम्मानित करेंगे। रोहित ने एशियाई खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली में होने वाले सम्मान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री से सम्मान का बुलावा मिलने के बाद रोहित के पैतृक गांव अदारी-डभिया में खुशी है। मछलीशहर तहसील के अदारी डभिया गांव निवासी रोहित यादव ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने उन्हें फोन और व्हाट्सएप के जरिए कार्यक्रम की जानकारी दी है। सभी पदक विजेताओं को 14 अक्तूबर तक दिल्ली पहुंचने को कहा गया है। इसके बाद 15 अक्तूबर को प्रधानमंत्री आवास पर सम्मान कार्यक्रम होगा। रोहित के पिता और पूर्व मैराथन धावक सभाजीत यादव ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ी के लिए प्रधानमंत्री से मिलना गौरव का पल है। यह सम्मान रोहित को भविष्य में ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने की नई ऊर्जा देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User