पीएम मोदी केजन्मदिन परनिकली संकल्प सेवा बाइक यात्रा' बाराबंकी पहुंची:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत; गुजरात से वाराणसी तक जा रही यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुजरात के वडनगर से शुरू हुई 'संकल्प सेवा बाइक यात्रा' रविवार दोपहर 1:30 बजे बाराबंकी पहुंची। यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह बाइक यात्रा गुजरात से निकलकर उत्तर प्रदेश पहुंची है। बाराबंकी में स्वागत के बाद यात्रा वाराणसी के लिए रवाना हुई। आयोजकों के मुताबिक, इसका मकसद पीएम मोदी के विचारों, सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लोगों तक पहुंचाना है। यात्रा में गुजरात भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भाविन शिरोया ने उद्देश्य बताया। उत्तर प्रदेश के संकल्प सेवा यात्रा सहप्रभारी अवधेश श्रीवास्तव ने बाराबंकी में स्वागत के लिए आभार जताया। बाराबंकी भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)