पिहानी में सेवा संकल्प शिविर:सरकारी योजनाओं के लगे स्टॉल, मौके पर भरे जा रहे फॉर्म

Oct 06, 2026 - 15:45
0
पिहानी में सेवा संकल्प शिविर:सरकारी योजनाओं के लगे स्टॉल, मौके पर भरे जा रहे फॉर्म
हरदोई के पिहानी में जिलाधिकारी के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत नगर पालिका परिषद के कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक हाल में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 5 से 12 अक्टूबर तक संचालित होगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग समेत विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। यहां आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। नगर विकास विभाग की ओटीएस (एकमुश्त समाधान) योजना के तहत आवेदकों के ऑनलाइन फॉर्म भी मौके पर भरे जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने लोगों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन योजनाओं के साथ स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान योजना से संबंधित जानकारी और सुविधाएं भी शिविर में उपलब्ध कराई जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User