पिहानी पालिका में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह:15 सफाईकर्मियों का प्रशस्ति पत्र से सम्मान, विद्यार्थियों को मेडल देकर बढ़ाया उत्साह

Oct 02, 2026 - 11:44
0
पिहानी पालिका में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह:15 सफाईकर्मियों का प्रशस्ति पत्र से सम्मान, विद्यार्थियों को मेडल देकर बढ़ाया उत्साह
हरदोई के पिहानी नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाते हुए नगर पालिका की ओर से 15 सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने स्वच्छता के प्रति उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आरपीएसएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने वेस्ट टू आर्ट मॉडल प्रदर्शित किए। विद्यार्थियों के मॉडल ने खींचा ध्यान विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए वेस्ट टू आर्ट मॉडलों की अतिथियों ने सराहना की। अधिशासी अधिकारी और सभासदों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासद, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और शहर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User