पिज्जा रेस्तरां में धमाके की वजह अब भी रहस्य:तीन दिन बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी, लखनऊ से आएगी एक्सपर्ट टीम

Oct 05, 2026 - 14:58
0
पिज्जा रेस्तरां में धमाके की वजह अब भी रहस्य:तीन दिन बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी, लखनऊ से आएगी एक्सपर्ट टीम
मुरादाबाद के अगवानपुर में पिज्जा रेस्तरां में हुए धमाके की वजह तीन दिन बाद भी साफ नहीं हुई। पुलिस की जांच उलझ गई है, अब लखनऊ से विस्फोटक विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। शुक्रवार सुबह हुए धमाके से रेस्तरां का शटर उखड़कर सड़क पर आ गिरा। आसपास की तीन दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुईं। रेस्तरां संचालक ब्रजपाल समेत अरुण, शिवम, यश चौधरी और एक राहगीर महिला घायल हुई थीं। धमाके के बाद फोरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता और एटीएस ने मौके पर जांच की। शुरुआती तौर पर सिलेंडर फटने की आशंका थी, पर सिलेंडर के टुकड़े नहीं मिले, जिससे धमाके का कारण रहस्यमय हो गया। रेस्तरां अभी भी सील है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक, संचालक ब्रजपाल आठ महीने पहले विदेश से लौटा था। विशेषज्ञों की जांच के बाद ही विस्फोट की असली वजह सामने आएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User