पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर डंपर ने 5 गोवंशों को रौंदा:मौके पर हुई मौत, चालक फरार, लोगों में गुस्सा
पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर सोमवार तड़के एक हादसा हुआ। बीसलपुर कस्बे में पाल पेट्रोल पंप के सामने मुख्य सड़क पर बैठे पांच गोवंशों को एक तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में पांचों गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे हुई। सुबह अंधेरा होने के कारण गोवंश डंपर चालक को शायद दिखाई नहीं दिए। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी पांच गोवंशों के शव सड़क पर बिखर गए। सुबह यह दृश्य देखकर राहगीर और स्थानीय लोग सहम गए। इसी दौरान, सुबह दौड़ लगाने निकले स्थानीय युवकों ने गोवंशों के शवों को सड़क से हटाकर किनारे किया। इससे सड़क पर रुका यातायात फिर से चलने लगा। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि गोवंश सड़कों पर घूमने को मजबूर हैं, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से फरार चालक पर कार्रवाई और गोवंशों को गौशाला पहुंचाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)