सरकारी पेड़ काटने पर दो पक्षों में मारपीट:पिता-पुत्र गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर; बीच-बचाव करने आए दो और भी जख्मी

Oct 05, 2026 - 08:55
0
सरकारी पेड़ काटने पर दो पक्षों में मारपीट:पिता-पुत्र गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर; बीच-बचाव करने आए दो और भी जख्मी
कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के नगला लाले गांव में सरकारी पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें पिता हरकेश और बेटे दुर्वेश समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों पिता-पुत्र को कासगंज से अलीगढ़ रेफर किया गया है। घायल हरकेश ने बताया कि वे बेटे दुर्वेश के साथ खेत पर जा रहे थे। उन्होंने जगन्नाथ, अमित, मोनू और दीपक को सरकारी चकरोड पर बकेना व शहतूत के पेड़ काटते देखा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर कुल्हाड़ी, रॉड और लाठियों से हमला किया। इस हमले में हरकेश के सिर, हाथों, पीठ और दुर्वेश के सिर व शरीर पर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए रिश्तेदार रजत और योगेश भी घायल हुए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User