पीलीभीत-बरेली मार्ग पर डंपर ने बाइक को रौंदा:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; शाही से लौट रहे थे दोनों भाई
पीलीभीत-बरेली मार्ग पर एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव गहलुइया के पास हुई। गहलुइया गांव के शिवम कुमार और प्रशांत कुमार शर्मा 8 अक्टूबर को शाही से अपने गांव लौट रहे थे। तभी पीलीभीत की ओर से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक टूट गई और दोनों युवक सड़क पर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पीलीभीत पहुंचाया। डॉक्टरों ने शिवम की हालत गंभीर देखकर उसे बरेली रेफर किया। परिजन शिवम को बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। घायल प्रशांत कुमार शर्मा का इलाज जारी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डंपर की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)