पीलीभीत में 332 NHM कर्मचारियों ने बंद किया काम:टीकाकरण और OPD समेत कई सेवाएं ठप, लखनऊ में आंदोलन की तैयारी
पीलीभीत में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का आंदोलन तेज हुआ। शुक्रवार दोपहर सीएमओ कार्यालय व टीवी अस्पताल के बाहर कर्मचारियों ने धरना दिया। उन्होंने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। तीसरे चरण में जिले के सभी ब्लॉक व मुख्यालय से करीब 332 एनएचएम कर्मियों ने काम बंद किया। इससे सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पताल में इमरजेंसी छोड़कर टीकाकरण, ओपीडी, पैथोलॉजी व मातृ-शिशु स्वास्थ्य जैसी सेवाएं ठप हो गईं। कर्मचारी राजेश ने बताया, 22 से 28 साल से संविदा पर काम कर रहे कई लोगों को नियमित नहीं किया। उनकी मुख्य मांगों में नियमितीकरण, ट्रांसफर नीति में बदलाव और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को डीएचएस में शामिल करना है। संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र अस्थाना व जिला मंत्री धर्मेंद्र कुमार ने बताया, 10 अक्टूबर तक काम बंद रहेगा। 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन 'घेरा डालो-डेरा डालो' आंदोलन शुरू होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)