राष्ट्रीय पुस्तक मेले में तीन पुस्तकों का विमोचन:साहित्यकार नीलम राकेश की बाल साहित्य से जुड़ी तीन कृतियां आईं सामने
लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में शुक्रवार को साहित्यकार नीलम राकेश की तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया। इनमें ‘उलझी राहें’, ‘टेडी बियर और मयंक’ तथा ‘बाल वाटिका’ शामिल हैं। ये तीनों कृतियां बाल साहित्य और किशोरों को समर्पित हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री विद्या बिंदू सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर वर्मा मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर डॉ. मीरा दीक्षित और डॉ. करुणा पांडे ने पुस्तकों की समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने कृतियों की विषयवस्तु और बाल साहित्य के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अलका प्रमोद ने किया। पुस्तक विमोचन के माध्यम से बाल साहित्य और किशोरों के लिए लिखे जा रहे साहित्य को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)