पीलीभीत में आशा-संगिनी कार्यकत्रियों का धरना:अमरिया CHC में लंबित मानदेय और 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
पीलीभीत की अमरिया सीएचसी में बुधवार दोपहर आशा और संगिनी कार्यकत्रियों ने लंबित मांगों और रुके मानदेय के भुगतान को लेकर धरना दिया। कार्यकत्रियों ने कहा कि मांगों पर सहमति बनने के बावजूद उनका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने 23 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में होने वाले महापड़ाव में शामिल होकर अपनी आवाज उठाने का ऐलान किया। मानदेय बढ़ाने समेत 13 मांगें कार्यकत्रियों के मुताबिक, 7 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री के साथ 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक मांगों को लागू नहीं किया गया। इनमें मानदेय ₹1,500 से बढ़ाकर ₹7,500 करने, मातृत्व अवकाश और जीवन बीमा की राशि ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख करने की मांग शामिल है। 2018 से भुगतान लंबित होने का दावा कार्यकत्रियों ने बताया कि वर्ष 2018 से आयुष्मान और गोल्डन कार्ड से जुड़े भुगतान लंबित हैं। इसके अलावा कोविड-19 ड्यूटी की प्रोत्साहन राशि और विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों के बकाया भुगतान की भी मांग की गई। जनवरी 2023 से मई 2024 तक के अधूरे भुगतान को लेकर भी कार्यकत्रियों ने नाराजगी जताई। 23 अक्टूबर को लखनऊ में महापड़ाव धरने के दौरान कार्यकत्रियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे 23 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित महापड़ाव में शामिल होंगी। धरने में ब्लॉक अध्यक्ष रेखा रानी समेत कई आशा और संगिनी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)