बदायूं में कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ प्रदर्शन:अंबेडकर पार्क से कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली. चुनावी पारदर्शिता का मुद्दा उठाया

Oct 07, 2026 - 18:05
0
बदायूं में कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ प्रदर्शन:अंबेडकर पार्क से कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली. चुनावी पारदर्शिता का मुद्दा उठाया
बदायूं के अंबेडकर पार्क में बुधवार को कांग्रेस ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे के साथ प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम के बाद करीब 2 बजे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता का मुद्दा उठाया। नेताओं ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने की। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस को सड़क पर उतरना पड़ा है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। मुन्ना लाल सागर ने संविधान से मिले मतदान के अधिकार की रक्षा पर जोर दिया। पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह और जिला उपाध्यक्ष अंकित चौहान ने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। अंबेडकर पार्क से निकला मार्च प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मार्च अंबेडकर पार्क से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इसमें युवा कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User