पीलीभीत में बालपुर ओवरब्रिज के नीचे भिड़े दो ट्रक:हाईवे पर लगा लंबा जाम, क्रेन से हटाकर रास्ता खुलवाया गया
पीलीभीत-बरेली हाईवे पर बालपुर के पास गुरुवार दोपहर दो ट्रक ओवरब्रिज के नीचे आपस में भिड़ गए। टक्कर के बाद दोनों ट्रक पुल के नीचे फंस गए, जिससे हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हादसे में दोनों ट्रक चालक सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। यह घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। एक ट्रक चालक शिव शंकर पूरनपुर से आलू लेकर बिल्सी जा रहा था, जबकि दूसरा चालक उस्मान सुल्तानपुर से लकड़ी लादकर रुद्रपुर जा रहा था। बालपुर ओवरब्रिज के नीचे से एक साथ निकलने की कोशिश में दोनों ट्रक टकरा गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। फंसे हुए ट्रकों को हटाने के लिए क्रेन और हाइड्रा की मदद ली गई। काफी कोशिश के बाद ट्रकों को अलग किया गया और रास्ता खाली कराया गया। इसके बाद हाईवे पर ट्रैफिक दोबारा चालू हो सका। पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। ट्रकों के फंसने से काफी देर तक ट्रैफिक पर असर पड़ा, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)