अमेठी डीएम ने कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण:बच्चों को गणित-अंग्रेजी पढ़ाकर परखी शैक्षिक क्षमता, दिए जरूरी निर्देश

Oct 15, 2026 - 17:00
0
अमेठी डीएम ने कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण:बच्चों को गणित-अंग्रेजी पढ़ाकर परखी शैक्षिक क्षमता, दिए जरूरी निर्देश
अमेठी के जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने कंपोजिट विद्यालय धनी जलालपुर का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में पढ़ाई, शिक्षकों व बच्चों की मौजूदगी, मध्याह्न भोजन और साफ-सफाई जांची।डीएम दोपहर करीब एक बजे विद्यालय पहुँचे थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षक की भूमिका निभाई। बच्चों से गणित, अंग्रेजी के सवाल पूछे, किताबें पढ़वाईं और बोर्ड पर सवाल हल करवाए। होमवर्क कॉपियां जांचीं, शिक्षकों को नियमित गृहकार्य देने को कहा। स्कूल में छह शिक्षकों में से पांच मौजूद थे, कुल 134 बच्चे नामांकित मिले। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को हर बच्चे की पढ़ाई पर ध्यान देने और कमजोर बच्चों के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। बालक शौचालय बंद व नल में पानी न मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी को मरम्मत व पाइपलाइन ठीक कराने के निर्देश दिए। हैंडवॉश व बच्चों को हाथ धोने के प्रति जागरूक करने को भी कहा। आंगनबाड़ी केंद्र में आरओ काम न करने पर पानी की टंकी की व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User