पीलीभीत में धान खरीद की शुरुआत नहीं:बर्बाद फसलों के मुआवजे और अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने गुरुवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यह धरना धान की सरकारी खरीद शुरू न होने और बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर है। भाकियू जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार न तो पंजीकरण हुए हैं और न ही क्रय केंद्र खुले हैं। किसान अपनी तैयार फसल बेचने के लिए परेशान हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री को 9 सूत्रीय ज्ञापन भी दिया है। इसमें राइस मिलरों द्वारा कम दाम पर धान खरीदने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, फसल बीमा मुआवजा और आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग शामिल है। इसके अलावा, जिला अस्पताल में बाहर की दवाइयों पर रोक, आवास धांधली की जांच और बिजली कटौती रोकने की भी मांग की गई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)