पीलीभीत में एक महीने से लापता किशोर का शव मिला:गन्ने के खेत से बरामद हुआ, पुलिस जांच में जुटी

Sep 24, 2026 - 21:00
0
पीलीभीत में एक महीने से लापता किशोर का शव मिला:गन्ने के खेत से बरामद हुआ, पुलिस जांच में जुटी
पीलीभीत जिले के बीसलपुर कोतवाली इलाके के कढैला गांव में गुरुवार शाम हड़कंप मच गया। गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक किशोर का सड़ा-गला शव मिला। यह घटना गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे की है। खेत में शव मिलने की खबर गांव में तेजी से फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान कढैला गांव के 17 साल के विशाल पुत्र हरनंदन के रूप में हुई है। विशाल पिछले एक महीने से अपने घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने बीसलपुर कोतवाली में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिवार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन गुरुवार शाम गन्ने के खेत में उसकी लाश मिलने से अनहोनी की आशंका सही निकली। शव मिलने की खबर मिलते ही बीसलपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक महीने से लापता बेटे का सड़ा-गला शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। बीसलपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि एक महीने से लापता किशोर का शव गन्ने के खेत से मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से गहराई से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User