पीलीभीत में फसल बर्बाद होने से किसान ने जान दी:आवारा पशुओं और बारिश से फसल खराब हुई, आधे एकड़ में बोई थी
पीलीभीत के बनौसा गांव में 34 साल के किसान महेश ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। फसल बर्बाद होने से वह परेशान थे। परिजनों ने बताया कि बेमौसम बारिश से धान की फसल खराब हो गई थी। वहीं, आवारा पशुओं ने गन्ने की फसल को भी नष्ट कर दिया था। महेश के पास करीब आधा एकड़ जमीन थी, जिस पर वह खेती करते थे। फसल खराब होने और आर्थिक परेशानी के चलते महेश कुछ दिनों से तनाव में थे। बुधवार रात खेत से लौटने के बाद उन्होंने कमरे में जहर खा लिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई देवेंद्र ने बताया कि उनकी 15 बीघे जमीन पर आवारा पशुओं का आतंक रहता है। एसडीएम श्रद्धा सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच के लिए तहसीलदार को मौके पर भेजा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)