पीलीभीत में रामलीला महोत्सव आयोजित:गणेश पूजन संग हुआ शिव विवाह, प्रभु अवतरण पर झूमे सभी श्रद्धालु
पीलीभीत में रविवार को स्थानीय परमठ मंदिर पर 141 वें श्री रामलीला महोत्सव का गणेश पूजन, शिव विवाह, नारद मोह लीला तथा श्रीराम जन्म से प्रारंभ हुआ। महोत्सव में सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। शिव विवाह लीला का मंचन करने के पश्चात नारद मोह लीला हुई। तत्पश्चात अयोध्या में महाराज दशरथ ने कुलगुरु वशिष्ठ से पुत्र प्राप्ति की इच्छा व्यक्त की। कुलगुरु वशिष्ठ ने महाराज दशरथ से पुत्रेष्ठी यज्ञ श्रृंगी ऋषि से संपन्न कराने की बात कही। श्रृंगी ऋषि ने महाराज दशरथ का पुत्रेष्ठी यज्ञ संपन्न कराया तथा राजा को चारू (खीर) भेंट की। महारानी कौशल्या और कैकई ने अपने चारू के आधे हिस्से को सुमित्रा को भेंट किया। फिर नारायण ने महारानी कौशल्या को स्वप्न दिया कि मैं तुम्हारे यहां आपकी इच्छानुसार पुत्र जन्म लूंगा। नारायण विष्णु महारानी कौशल्या के यहां पुत्र रूप में प्रकट हुए। चारों ओर हर्षोल्लास छा गया। महाराज दशरथ अत्यंत प्रसन्न हो उठे। अयोध्यावासी यह सुन प्रफुल्लित हो उठे। इस अवसर पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, केशव सक्सेना, पं. अंशुमान मिश्र, राकेश लोधी, अमरीश शर्मा अंबू, प्रेम सिंह, अमिताभ त्रिपाठी, प्रतीक अग्रवाल, नरेश शुक्ला, विश्वास सक्सेना, रमाकांत पांडेय, संजीव शर्मा, भीम सिंह चौहान, संजीव मिश्रा, देश दीपक मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा, आयुष सक्सेना, अवनीश शर्मा, अमित जौहरी, आकाश कश्यप, प्रदीप शर्मा, विनीत शर्मा, पुनीत शर्मा सहित अनेकों पदाधिकारी व भक्तगण उपस्थित थे। लीला का संचालन संजय पांडेय तथा अंकुर मिश्रा ने किया और रामायणी निशांत तिवारी ने रामचरितमानस चौपाइयों का गायन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)