महिला का शव पेड़ से लटका मिला:बेटे ने मारपीट कर जबरन ले जाने की शिकायत की थी, आरोपी हिरासत में
बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र के असनहरा गांव में रविवार सुबह 9:30 बजे महिला का शव पेड़ से लटका मिला। शव साड़ी के फंदे पर था। एक दिन पहले बेटे ने गांव के एक व्यक्ति पर मां से मारपीट कर जबरन ले जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद महिला की मौत से मामला संदिग्ध हो गया। बाग में पेड़ से लटका मिला शव मृतका की पहचान मुईली गांव निवासी 44 वर्षीय सुन्दरी आज्ञाराम के रूप में हुई। उनका शव असनहरा अंबेडकर पार्क के सामने स्थित एक बाग में महुआ के पेड़ से लटका मिला। सुन्दरी के परिवार में 15 वर्षीय बेटा संतोष उर्फ विवेक और 13 वर्षीय बेटी संध्या हैं। बेटे ने मारपीट कर ले जाने का लगाया था आरोप बेटे संतोष के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे गांव का एक व्यक्ति उसकी मां के साथ मारपीट कर उन्हें जबरन अपने साथ ले गया था। संतोष ने शनिवार शाम पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। चौराहे की दुकान में मिला आरोपी रविवार सुबह पुलिस को आरोपी संतोषनगर चौराहे की एक दुकान में छिपा मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसी दौरान सुन्दरी का शव पेड़ से लटका मिलने की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। पोस्टमार्टम से साफ होगी मौत की वजह थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। मामले में आगे की कार्रवाई रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)