पीलीभीत में रुपये के लेनदेन में दोस्तों ने ली जान:शराब पिलाकर शिवम की गला घोंटकर हत्या की, तीन आरोपी गिरफ्तार

Oct 05, 2026 - 15:48
0
पीलीभीत में रुपये के लेनदेन में दोस्तों ने ली जान:शराब पिलाकर शिवम की गला घोंटकर हत्या की, तीन आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत के बीसलपुर में रुपये के लेनदेन को लेकर दोस्तों ने अपने साथी शिवम शर्मा (28) की हत्या कर दी। उसे शराब पिलाकर पनघेली नदी के किनारे गला घोंटकर मारा गया और शव नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने सोमवार दोपहर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिवम 21 सितंबर से लापता था। उसकी मां बिट्टो देवी की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज हुई। 2 अक्टूबर को बरेली की पनघेली नदी से शिवम का शव मिला। पूछताछ में पता चला कि रजनीश के 6500 रुपये शिवम पर बकाया थे और मिथुन का भी उससे पुराना विवाद था। पुलिस ने 4 अक्टूबर को रजनीश उर्फ सतेंद्र कुमार और हरीश कुमार को गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी मिथुन को 5 अक्टूबर को पकड़ा गया। हत्या में इस्तेमाल बाइक और प्लास्टिक का कट्टा जब्त किया गया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User