बिना नंबर SUV कार से 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद:मऊ के रास्ते बिहार लेकर जाते दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

Oct 05, 2026 - 15:48
0
बिना नंबर SUV कार से 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद:मऊ के रास्ते बिहार लेकर जाते दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल
मऊ पुलिस ने सोमवार तड़के शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट की महिंद्रा XUV-500 से 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने शराब बिहार ले जाने की बात बताई है। मामला दोहरीघाट थाना क्षेत्र का है। चेकिंग के दौरान पकड़ी गई XUV-500 पुलिस के अनुसार, एसपी मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में और एएसपी अनूप कुमार व सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम सोमवार 5 अक्टूबर की सुबह करीब 3:30 बजे रामनगर बॉर्डर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की XUV-500 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने शराब और तस्करी में इस्तेमाल वाहन को कब्जे में ले लिया। रॉयल स्टैग और रॉयल ग्रीन की 564 बोतलें पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब में रॉयल स्टैग की 750 एमएल की 528 बोतलें और रॉयल ग्रीन व्हिस्की की 750 एमएल की 36 बोतलें शामिल हैं। दोनों ब्रांड की कुल 564 बोतलों में 423 लीटर शराब बरामद हुई। दिल्ली और मिर्जापुर के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज चौधरी पुत्र विनोद चौधरी निवासी पटेल नगर, थाना रंजीत नगर, करोलबाग, दिल्ली और फरीद खां पुत्र हमीद खां निवासी कंतित शरीफ, थाना विंध्याचल, मिर्जापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने शराब बिहार ले जाने की बात स्वीकार की है। आबकारी अधिनियम समेत BNS की धाराओं में केस सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामनगर बॉर्डर के पास कार्रवाई कर 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User