पीलीभीत में सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत:दो हफ्ते कोमा में रहने के बाद घर पर तोड़ा दम, 5 अक्टूबर को हादसा
पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की रविवार रात मौत हो गई। करीब दो हफ्ते तक जिंदगी से जूझने के बाद उसने अपने घर पर दम तोड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माधोटांडा निवासी सर्वेश (45) पुत्र श्रीकृष्ण 5 अक्टूबर को अपनी मोटरसाइकिल से पीलीभीत आ रहे थे। तभी माधोटांडा मार्ग पर लक्ष्मीपुर गांव के पास एक राइस मिल के सामने तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सर्वेश गंभीर घायल हुए, उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट से वे कोमा में चले गए। सुधार न होने पर परिजन उन्हें घर ले आए। रविवार रात करीब 10 बजे सर्वेश ने घर पर ही दम तोड़ा। उनकी मौत से परिवार में दुख छा गया। थानाध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)