प्रतापगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से NTPC कर्मचारी की मौत:2 गंभीर घायल, रायबरेली एम्स में भर्ती; गोरखपुर का रहने वाला था मृतक

Oct 19, 2026 - 14:13
0
प्रतापगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से NTPC कर्मचारी की मौत:2 गंभीर घायल, रायबरेली एम्स में भर्ती; गोरखपुर का रहने वाला था मृतक
प्रतापगढ़ के कुंडा मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। तिवारीपुर के पास हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान गोरखपुर निवासी राम हरि यादव (62) के रूप में हुई है। वह एनटीपीसी ऊंचाहार में काम करते थे। मिली जानकारी के अनुसार, राम हरि यादव अपने साथियों के साथ भक्ति धाम मानगढ़ से दर्शन करके लौट रहे थे। तिवारीपुर के पास सामने से आ रही गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे उनके वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पर मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User