पीलीभीत में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग:हजारों का सामान राख, मवेशी झुलसे, परिवार ने भागकर बचाई जान
पीलीभीत के माला कंजा हरैया में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। माला स्टेशन के पास हुए इस हादसे में हजारों का सामान राख हो गया, मवेशी झुलस गए। सभी लोग समय पर बाहर आ गए, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, जगदीश सना के मकान में रात 10 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी। लपटें देख ग्रामीण इकट्ठा हुए और बाल्टियों व हैंडपंप से आग बुझाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने बिजली घर को सूचना दी, जिसके बाद बिजली बंद कराई गई ताकि आग न फैले। काफी प्रयासों के बाद आग बुझाई गई, पर तब तक परिवार का अनाज, कपड़े, नकदी और घरेलू सामान जल चुका था। पीड़ित जगदीश सना ने प्रशासन पर नाराजगी जताई, कहा उन्हें कोई मदद नहीं मिली। गजरौला थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और कोई घायल नहीं हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)